Bijnor News: कालेज की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, गलत निकली गोली चलने की बात
बिजनौर, अगस्त 26 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर में नूरपुर मार्ग पर स्थित गुलाब सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दो प्रोफेसरों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीओ ने दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। वहीं पुलिस टीम ने कॉलेज पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। प्रारंभिक जांच में कॉलेज में गोली चलने की सूचना गलत पाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को महाविद्यालय में प्रोफेसर दिनेश कुमार ने प्रोफेसर देवेश पर अभद्रता करने और विरोध करने पर लाइसेंसी रिवाल्वर तानने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि घबराकर उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। यह भी पढ़ें- बिजनौर के कॉलेज में भिड़ गए प्रोफेसर, तान दी रिवॉल्वर; गोली चलने से मचा हड़कंप इसके बाद गोली चलाने की धमकी दिए जाने का भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.