बिजनौर, सितम्बर 6 -- Bijnor News: डैम प्रशासन के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने संबंधी खबरों का खण्डन किया है। रामगंगा बांध मण्डल के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार झा ने कालागढ़ स्थित रामगंगा डैम से पानी छोड़ने की खबरों को भ्रामक करार देते हुए खण्डन किया है। उन्होंने झूठी तथा भ्रामक खबरें प्रसारित न करने का आवाहन करते हुए कहा कि ऐसी खबरों से लोगों में घबराहट पैदा हो सकती है। उन्होंने बताया कि 6 सितंबर (रविवार) को शाम 4 बजे डैम के जलाशय का जलस्तर 354.500 मीटर दर्ज किया गया। जबकि बीते साल 6 सितंबर को जलाशय का जलस्तर 359.85 मीटर था। बीते साल की अपेक्षा इस साल जलाशय का जलस्तर करीब 5 मीटर कम है। रविवार को जलाशय में कुल भंडारण क्षमता का 68 प्रतिशत (करीब 1671 एमसीएम) पानी रिकॉर्ड किया गया। बता दें कि डैम...