Bijnor News: कार के सामने चलता रहा गुलदार
बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: थाना मंडावर क्षेत्र व कस्बा चंदक के निकटवर्ती एक गांव के रास्ते पर गुलदार कार के सामने चलता रहा। कार सवारों ने मोबाइल कैमरे में उसकी तस्वीर कैद कर ली। रविवार की देर शाम बुडगरा गांव निवासी मुकुल चौहान, अपने दोस्त गौरव के साथ कार से कस्बा चंदक के निकटवर्ती गांव बहादुर जट गांव कार से जा रहे थे।जब वे बहादुरपुर जट मार्ग पर पर पहुंचे।तभी गन्ने के खेत से निकलकर कार के सामने गुलदार आ गया।और बिना किसी झिझक के कार के सामने चलने लगा। कार सवार सहम गये। कार सवारों ने मोबाइल कैमरे में गुलदार की तस्वीर कैद कर ली। बहादुर जट निवासीयो ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.