बिजनौर, अक्टूबर 27 -- Bijnor News: धनौरा रोड पर मंदिर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से गांव ढकी निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को गांव ढाकी हिमांशु कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पिता यतेंद्र कुमार 21 अक्तूबर दोपहर को बुवाई के लिए बीज लेने के लिए गए थे। धनौरा रोड पर मंदिर के पास फीना की तरफ से आ रही कार के चालक ने उन्हें टक्कर मार कर धनौरा की ओर को फरार हो गए। गश्ती पुलिस ने पीछाकर कार को पकड़ लिया। घायल के पैर की हड्डी टूट गई। उन्हें नूरपुर के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...