Bijnor News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
बिजनौर, नवम्बर 22 -- Bijnor News: नहटौर मार्ग पर गांव मंडौरा में इंटर कॉलेज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। क्षेत्र के गांव तंगरोली निवासी आकाश सैनी 25 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह एक अन्य साथी वासु निवासी दबथला के साथ भांजी की शादी में भात में शामिल होने जारहा था। गांव मंडौरा गांव के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वासु गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।आकाश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आकाश सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। आकाश की शादी लगभग छह माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.