Bijnor News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, मचा कोहराम
बिजनौर, नवम्बर 10 -- Bijnor News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर बुढ़ेन निवासी सुभाष 21 वर्ष पुत्र बिजेंद्र सिंह बाइक द्वारा ठाकुरद्वारा से गांव आ रहा था। बाइक पर उसकी बहिन कंचन तथा भांजे रजत और मणित भी सवार थे। इस दौरान स्योहारा-सुरजन मार्ग पर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित धर्मकांटे के समीप पंहुचते ही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए तथा घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं गंभीरावस्था के चलते सुभाष को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में सुभाष की मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.