Bijnor News: कार का शीशा तोड़ 7.60 लाख चोरी का खुलासा
बिजनौर, जुलाई 13 -- Bijnor News: पुलिस ने एक माह पूर्व हुई कार का शीशा तोड़कर 7.60 लाख रुपये चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चांदपुर, सीतापुर और बांदा की वारदातों से जुड़े कुल 10.80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस ने 12 जून को हुई 7.60 लाख रुपये की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ग्राम कड़िया सासी निवासी कबीर पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून को नसीरपुर मनसुख निवासी ऋषभ यादव की कार का शीशा तोड़कर थैले में रखे 7.60 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना चांदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कबीर का नाम प्रकाश में आया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.