Bijnor News: कार का पहिया निकला, खाई में पलटी, तीन घायल
बिजनौर, नवम्बर 30 -- Bijnor News: नहटौर मार्ग पर भारत गैस गोदाम के पास शनिवार को कार का अगला पहिया अचानक निकलने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर के गांव खतौली बूढ़ निवासी मुस्तफा परिवार के साथ कार से स्योहारा क्षेत्र के मुकुरपुरी से अपने गांव लौट रहे थे। भारत गैस गोदाम के पास अचानक कार का अगला पहिया निकल गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कार खंदक में जा गिरी। हादसे में सबा 35 वर्ष, सीमा 45 वर्ष और सुहेल 45 वर्ष घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी धामपुर पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.