Bijnor News: कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर घायल
बिजनौर, जुलाई 30 -- Bijnor News: नांगल सोती, संवाददाता। कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा। गुरुवार दोपहर नांगल-मंडावली मार्ग पर जीतपुर बस स्टैंड के समीप मंडावली की ओर से जा रही कार व चंदक की ओर से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार कुलदीप सिंह 40 वर्ष निवासी मुसली खानपुर चौगम थाना नजीबाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अन्नु कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद बिजनौर जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.