बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: कस्बा मंडावर में आचार फैक्ट्री के सामने सुबह लगभग कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदते हुए पलट गई, जिसमें बाइक सवार सहित कार सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर मंडावर आचार फैक्ट्री के सामने शुक्रवार की सुबह आठ बजे बिजनौर मोहल्ला भरत बिहार निवासी कुनाल देशवाल दवाई लेने रुड़की जा रहे थे। कार में तीन महिलाएं और एक बच्चा सवार थे। बाइक सवार थाना नांगल के महसमापुर निवासी पिंटू बिजनौर जा रहा था। कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंदते हुये जा पलटी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...