Bijnor News: कारगिल दिवस पर बिजनौर में रखा जाएगा शहीद स्तंभ का आधार, इंदिरा पार्क के बाहर जगह चिन्हित
बिजनौर, जुलाई 23 -- Bijnor News: नगर पालिका परिषद बिजनौर आगामी 26 जुलाई को कारगिल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर एक भव्य शहीद स्तंभ की सौगात देने जा रही है। इस दिन पालिका प्रशासन द्वारा शहीद स्तंभ का भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के लिए पालिका और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बैराज रोड स्थित इंदिरा पार्क के बाहर स्थल का चयन कर लिया है।शहीद स्तंभ के निर्माण के लिए चिन्हित किए गए इस स्थल की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा भी कर दी गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी जसजीत कौर और एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पालिका द्वारा चुने गए स्थल को अंतिम रूप देते हुए अपनी सहमति जताई। यह भी पढ़ें- कारगिल विजय दिवस समारोह 26 को, तैयारी पूरी नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.