Bijnor News: कान्हा को दूध, दही, माखन का लगाया भोग, पूजा-अर्चना की
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: नगर व आसपास के देहात क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर दूध, दही, माखन, मिश्री, लड्डू, फल एवं अन्य प्रसाद का भोग लगाया। नगर के मोहल्ला धूलिया स्थित महादेव मंदिर, रईसान, पोखर बाजार, चामुंडा देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों, फूल-मालाओं से सजाया गया। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं और रामडोल तैयार किए गए। शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... अम्हेड़ा, धनौरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.