Bijnor News: कादरपुर जसवंत वनक्षेत्र में लगी आग, वनकर्मियों ने आग पर पाया काबू
बिजनौर, नवम्बर 16 -- Bijnor News: कादरपुर जसवंत में अचानक आग लगने से काफी वन संपदा नष्ट हो गई। वनविभाग की टीम ने जैसे तैसे करके आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया की सोमवार को अचानक कादरपुर जसवंत आरक्षित वन क्षेत्र में वन में आग लग गई। जिस पर काफी वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने बताया कि आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन रास्ता न होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाई। रेंजर ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। आग प्राकृतिक रूप से लगी या लगायी गयी इसकी जांच की जा रही है। क्षेत्रीय वन अधिकारी महेश गौतम ने कहा कि पब्लिक से अनुरोध है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.