बिजनौर, जुलाई 18 -- Bijnor News: कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और सुगम ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन महेश शर्मा ने शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी आशीष शर्मा के साथ कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग पर यात्री सुविधाओं, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का जायजा लिया। शनिवार को निरीक्षण की शुरुआत बिजनौर से कोतवाली क्षेत्र पर हुई।

निरीक्षण की प्रक्रिया अधिकारियों ने कोतवाली में फ्लाईओवर के नीचे की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद नजीबाबाद से नहटौर की ओर जाने वाले कांवड़ मार्ग का भी जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान एनएचएआई और पीडब्लूडी के अधि...