बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: श्रावण माह की कांवड़ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नूरपुर व शिवालाकला पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग के बायीं ओर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है। नूरपुर थानाध्यक्ष प्रवेज़ कुमार के अनुसार उनके थाने की ओर से नहटौर मार्ग से थाना सीमा के गांव बलदाना शफीपुर से मुरादाबाद हाइवे पर गांव दौलतपुर बिल्लोच तक तथा अमरोहा रोड पर शिवालाकला के बॉर्डर के गांव लिंडरपुर तक सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के बायीं ओर तक लगभग ग्यारह किलोमीटर तक ट्यूबलाइट्स लगाकर प्रकाश व्यवस्था की गई है।शिवालाकला थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार राठी ने बताया कि उन्होंने अपने थाना क्षेत्र के लिंडरपुर से फीना पेट्रोल पम्प तक लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गयी है। कल दुपहर तक उनके थाने व जनपद की सीमा तक प्रकाश व्यवस्था पूरी हो जाएगी। हिन्दू नेता जितेंद सिं...