बिजनौर, जुलाई 15 -- Bijnor News: नजीबाबाद। मोटा महादेव मंदिर परिसर मे सुरक्षित रूप से कावड़ यात्रा को संचालित करने के लिये जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और सभी बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बुधवार को मोटा महादेव मंदिर पर कावड़ यात्रा को लेकर डीएम व एस पी ने समीक्षा बैठक की, जिलाधिकारी जसजीत कौर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सभी विभागीय तथा क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों के साथ सिलसिलेवार विभिन्न बिंदुओं पर विचार कर विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ यात्रा को लेकर अमन कमेटी की बैठक संपन्नसुरक्षा दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने निर्देश दिए कि सेवा शिविर लगाने से पहले परमिशन लेनी होगी। शिविर सड़क से दूरी बनाकर लगाया जाए। सीसी टीवी कैमरो की व्...