बिजनौर, अगस्त 17 -- Bijnor News: कांवड़ यात्रा से गंगाजल लेकर लौटते समय हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे में घर का इकलौता बेटा चला जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रेहड थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी यश चौहान 26 वर्ष पुत्र सत्यपाल सिंह मुजफ्फरनगर में रहकर सर्विस इंजीनियर का काम करते थे। बीती रात यश अपने साथियों के साथ कार से हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे。

हादसे का विवरण कांवड़ लेकर लौटते समय जब वे खतौली क्षेत्र के निकट पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद...