Bijnor News: कांवड़ यात्रा में कुछ दिन शेष, नहीं जागा वन विभाग
बिजनौर, जुलाई 14 -- Bijnor News: श्रावण माह की कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष रह गये हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार तैयारियों का दावा कर रहा है, लेकिन बुंदकी-नगीना मार्ग और कोतवाली मार्ग पर सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ व पेड़ों से लटक रही सूखी शाखाएं (गूदे) अब भी गंभीर खतरा बनी हुई हैं। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरु हो जायेगी। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर दो दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने नांगल सोती, मंडावली, चिड़ियापुर बॉर्डर तथा मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्यूटी प्वाइंट, सड़क किनारे साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.