बिजनौर, अगस्त 4 -- Bijnor News: चांदपुर-नहटौर मार्ग पर गांव खेड़की के पास सड़क किनारे पड़े कूड़ा-करकट की खबर हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सफाई कर्मचारियों को भेजकर मौके पर सफाई कराई गई, जिससे कांवड़ियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली।चांदपुर-नहटौर मार्ग पर स्थित गांव खेड़की के पास सड़क किनारे लंबे समय से पड़े कूड़ा-करकट के कारण कांवड़ कांवड़ियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए हिंदुस्तान समाचार पत्र ने 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर कांवड़ मार्ग पर गंदगी से श्रद्धालु परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। संबंधित विभाग ने तत्काल सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सड़क किनारे पड़े कूड़ा-करकट को हटवाया ...