Bijnor News: कांवड़ियों की सेवा में लगाया भंडारा, श्रद्धालुओं को कराया भोजन
बिजनौर, अगस्त 9 -- Bijnor News: चांदपुर-पैजनिया मार्ग स्थित ढमलपुरी फाटक पर जीवन ज्योति मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. मोहित चौधरी की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन कराया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर हॉस्पिटल स्टाफ एवं अन्य सेवादारों ने श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ उदित चौधरी, योगिता चौधरी चौधरी, अंकित कुमार, अजय कुमार, शाहरुख शावेज नासिर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिविर में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा, प्रसाद बांटा यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.