बिजनौर, सितम्बर 25 -- Bijnor News: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, जनपद बिजनौर की छात्राओं के लिए नेहरू स्टेडियम, बिजनौर में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया। जिसमें छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए शानदार मुकाबले खेले। सभी प्रतिभागी छात्राओं में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खेलकूद प्रतियोगिता का आय...