बिजनौर, सितम्बर 2 -- Bijnor News: ग्राम उमरी कला की पहलवान कशिश ने मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कशिश आगामी 21 से 25 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। आसपा नेता एवं पूर्व बीईओ शेर सिंह ने ग्राम उमरी कला में खिलाड़ी कशिश और उनके परिवार से मुलाकात की। बेटी को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। मौके पर ताहिर, शाबीर चौधरी, फुरकान, शाबीर अली, शौकीन, रामकुमार, रोहिताश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...