Bijnor News: कल से रात में गर्म कपड़ों के साथ ड्यूटी करेंगे पुलिसकर्मी
बिजनौर, अक्टूबर 25 -- Bijnor News: मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी में भी बदलाव होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस में शीतकालीन वर्दी लागू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत 27 अक्तूबर से रात की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी खाकी वर्दी के साथ गर्म कपड़े पहन सकेंगे। वहीं, एक नवंबर से दिन और रात दोनों समय शीतकालीन वर्दी लागू हो जाएगी। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुपालन में बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने भी अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही शीतकालीन वर्दी संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुसार, 27 अक्तूबर से रात की ड्यूटी में शीतकालीन वर्दी की व्यवस्था लागू होगी। इसके बाद एक नवंबर से द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.