Bijnor News: कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर ईई से मिले सींचपाल
बिजनौर, अगस्त 13 -- Bijnor News: बिजनौर। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सिंचाई संघ के पदाधिकारियों ने मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-5 के अधिशासी अभियंता कर्ण पाल से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। मंगलवार को सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया। मध्य गंगा नहर खंड-5 के ईई से मुलाकात कर उनसे सिंचाई कर्मचारियों की समस्याओ से अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष धीरज सिंह, देशराज सिंह, शूरवीर सिंह, अंकित चौधरी, चंद्रपाल सिंह, रवीश चौधरी, विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.