बिजनौर, अक्टूबर 15 -- Bijnor News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में विभिन्न घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। गुरूवार को जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पुराना महिला अस्पताल स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष धीरज सिंह की अध्यक्षता व जिला मंत्री क्रांति कुमार शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में जिला संरक्षक देशराज सिंह ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा और न ही उसका अनावश्यक उत्पीड़न बर्दाश्त किया जाएगा। किसी भी अधिकारी का अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। बैठक में विभिन्न विभागों में कर्मचारियों के लंबित देयकों, सुनिश्चित कैरियर प्रोन्नयन (एसीपी) सहित अन्य लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: कर्मचारियों का उ...