Bijnor News: करवाचौथ : दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़
बिजनौर, अक्टूबर 26 -- Bijnor News: पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवाचौथ को लेकर बिजनौर जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पर्व से दो दिन पूर्व शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। साड़ियों और गहनों की दुकानों से लेकर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी सेंटर्स पर सुबह से देर रात तक महिलाओं की भारी भीड़ लगी रही। त्योहार को देखते हुए व्यापारियों ने दुकानों को विशेष रूप से रंग-बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया है। बिजनौर के सदर बाजार, सिविल लाइंस, नजीबाबाद रोड समेत प्रमुख दुकानों पर सुहागिनों का हुजूम उमड़ रहा है। चूड़ी-कंगनों की तो बिक्री है ही, साड़ी और लहंगे की दुकानों पर बनारसी, गोटा-पत्ती और हैवी वर्क की लाल व मैरून साड़ियों की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। सर्राफा बाजार में हल्के वजन के मंगलसूत्र, पायल और बिछुओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.