Bijnor News: करंट से लगने से युवक की मौत
बिजनौर, अक्टूबर 1 -- Bijnor News: घर मे बिजली का तार लगाते समय अचानक करंट आने से युवक गंभीर रूप से घर झुलस गया। जिसे उपचार के लिए बिजनौर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम हरपुर निवासी मयंक शर्मा उर्फ माटू (23 वर्ष) पुत्र सुमन शर्मा ने घर पर ही दोनों पत्तल की मशीन लगा रखी है। गुरुवार की दोपहर को मयंक शर्मा घर में ही मशीन का तार हटाकर फ्रिज का तार लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। परिजन तुरंत मयंक को उपचार के लिए नहटौर लेकर गये, जहाँ से उसे बिजनौर ले गए। विजनौर में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मयंक की आकस्मिक मृत्यु होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व एक बच्ची, माता-पिता को छोड़ गया। मयंक की मृत्यु से गांव में शोक छा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.