Bijnor News: करंट से झुलसी किशोरी, समय पर नहीं मिला डॉक्टर, हंगामा
बिजनौर, अगस्त 6 -- Bijnor News: चांदपुर। चांदपुर के गांव केलनपुर में करंट लगने से झुलसी 14 वर्षीय किशोरी को समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सीएचसी स्याऊ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी में डॉक्टर के मौजूद न होने से बच्ची को करीब बीस तक उपचार का इंतजार करना पड़ा। मामले की शिकायत सीएमओ से कर कार्रवाई की मांग की गई है। बुधवार को गांव केलनपुर निवासी दिनेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अश्वनी इनवर्टर का प्लग बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस किशोरी को सीएचसी स्याऊ लेकर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि वे दोपहर करीब 2:55 बजे सीएचसी पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में कोई डॉक्टर मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.