Bijnor News: करंट लगने से घोड़ी की मौत
बिजनौर, अगस्त 11 -- Bijnor News: नगर में रामलीला रोड स्थित ट्रांसफार्मर चपेट में आने से एक घोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घोड़ी स्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में विद्युत विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार मंगलवार को नजर पुत्र इमामुद्दीन निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद कस्बा झालू अपनी घोड़ी को घास चराने के लिए झालू बस स्टैंड के पास गया था, वापसी लौटते समय घोड़ी रामलीला रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर के पास पहुंची। तभी अचानक घोड़ी को करंट लगने से वह जमीन पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घोड़ी की मौत से मालिक सहम गया और तत्काल विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी। इसकी सूचना मिलते ही विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई बंद कर दी गई। इस दुर्घटना की सूचना नगर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.