Bijnor News: करंट की चपेट में आने से पिकअप ड्राइवर की मौत
बिजनौर, जुलाई 20 -- Bijnor News: वाहन पर तिरपाल बांधते समय करंट की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। ग्राम पंचायत इस्लाम नगर के पुराना कालागढ़ निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र शौनाथ सिंह (52 साल) पिकअप चलाता था। सोमवार को सुबह गांव भिक्कावाला स्थित 132 केवी बिजलीघर के समीप किसी कार्यक्रम में गया था। जहां बारिश के दौरान वह पिकअप पर तिरपाल बांध रहा था। तिरपाल बांधते समय करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पंहुचे परिजन ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में उपचार के लिए काशीपुर ले गए। यह भी पढ़ें- बिजली करंट से भरिगांवा के पशुपालक की मौत जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें कि करीब एक साल पहले मृतक के युवा पुत्र की सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.