बिजनौर, सितम्बर 7 -- Bijnor News: बिजनौर में जिलाधिकारी कार्यालय स्थित महात्मा विदुर सभागार में आयोजित समारोह में कम्पोजिट विद्यालय भैंसा के शिक्षक अर्जुन सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए आदर्श शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कसाना ने अर्जुन सिंह को सम्मान प्रदान किया। अर्जुन सिंह द्वारा विद्यालय में आईसीटी आधारित शिक्षण, गतिविधि आधारित शिक्षा, कहानी एवं सहायक शिक्षण सामग्री के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाने के साथ विशेष रूप से गणित विषय को बच्चों के दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से समझाने के प्रयासों को सराहा गया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: प्रधानाचार्य को...