Bijnor News: कमेटी के 50 हजार रुपये मांगने पर मजदूर से मारपीट
बिजनौर, सितम्बर 5 -- Bijnor News: कमेटी की जमा रकम के 50 हजार रुपये मांगने गए मजदूर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार को मोहल्ला इस्लामनगर निवासी निपेंद्र पुत्र लोकेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि कुछ समय पहले एक हजार रुपये महीने की कमेटी डाली थी। कमेटी का संचालन राजा का ताजपुर निवासी संजीव कर रहा था। वह समय पर कमेटी की सभी किस्तें जमा कर चुका था और उसे कुल 50 हजार रुपये मिलने थे। रुपये की आवश्यकता होने पर वह एक सितंबर को अपनी कमेटी के 50 हजार रुपये लेने संजीव के पास राजा का ताजपुर गया। संजीव ने रुपये देने से इनकार कर दिया और बेटे, पत्नी ने मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान संजीव ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे सिर में गहरी चोट लग गई और काफी खून निकला।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.