Bijnor News: कमिश्नर ने अध्यापकों और शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद संगीता सिंह ने शनिवार को इंदिरा बाल भवन में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक अध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयुक्त संगीता सिंह ने ड्रोन के माध्यम से भी रंगोलियों का अवलोकन किया। उन्होंने रंगोलियों की सराहना करते हुए रात्रि में वहां दीप प्रज्ज्वलित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसका मुरादाबाद मंडल में सफलतापूर्वक संचालन किया गया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: रंगोली में उकेरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.