बिजनौर, अक्टूबर 3 -- Bijnor News: चंदक के निकटवर्ती गांव में चल रही ढाका कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चांदपुर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेरठ की टीम को 24-18 अंकों से हरा दिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ सेवानिवृत्त आईपीएस संसार सिंह और सपा नेता राहुल चौधरी ने किया। संसार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतियोगी को निखारने का मौका मिलता है। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं, लेकिन दूसरे हाफ में चांदपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीति और दमदार प्रदर्शन से फाइल मैच अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कबड्डी कमेटी में पंकज ढाका, पीयूष ढाका, रितुल...