Bijnor News: कपड़े धोने के दौरान वाशिंग मशीन में आग लगी
बिजनौर, जुलाई 24 -- Bijnor News: कपड़े धोने के दौरान वाशिंग मशीन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। शुक्रवार को शाम ग्राम पंचायत गोबर्धनपुर उर्फ नाबका के प्रधान मुस्तकीम की पत्नी शगुफ्ता मलिक घर के भीतर वाशिंग मशीन से कपड़े धो रही थी। इस दौरान तेज धमाके के साथ अचानक मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगी तथा आग की लपटों को देखकर घर हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई तथा मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मौके पर एकत्र ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने भारी मशक्कत करके बामुश्किल आग पर काबू पाया। घटना से मशीन सहित वहां रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। हालांकि इस दौरान कोई मानवीय नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.