Bijnor News: कन्या इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के सभी प्रत्याशी निर्विरोध
बिजनौर, जुलाई 28 -- Bijnor News: कन्या इंटर कॉलेज की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। चुनाव अधिकारी होरी सिंह तथा चुनाव पर्यवेक्षक शरद कुमार की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रबंधक पद के लिए सलभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए गौरव माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष पद पर विकास गर्ग तथा उप प्रबंधक पद के लिए आशु अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कार्यकारिणी सदस्य पदों पर प्रियंका माहेश्वरी, कृष्णकांत अग्रवाल, विपिन कुमार, सौरभ मित्तल, संजीव जैन, मनोज माहेश्वरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल और दिनेश ने नामांकन किया। सभी पदों पर एक ही उम्मीदवार होने के कारण निर्वाचन निर्विरोध होना तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.