Bijnor News: कटौती न होने के आश्वासन पर माने ग्रामीण
बिजनौर, सितम्बर 12 -- Bijnor News: विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा रात्रि में विद्युत कटौती न करने का आश्वासन दिया। जिस पर काजीपुरा विद्युत केंद्र पर चल रहा धरना प्रदर्शन रात्रि 9 बजे समाप्त हुआ। वहीं प्रदर्शनकारियों ने वादा खिलाफी करने पर पुनः धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को सनातन शौर्य संघ फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्युत उपकेंद्र काजीपुरा पर धरना प्रदर्शन किया गया। आरोप लगाया कि काजीपुरा विद्युत केंद्र से जुड़े सभी गांव में रात्रि में विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। वार्ता करने पहुंचे एसडीओ से पहले दौर की वार्ता विफल रही। इसके बाद किसानों का धरना जारी रहा। समस्या समाधान न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा कर दी। धरना प्रदर्शन मे ग्रामीणों ने एसडीओ अखिलेश त्रिपाठी को अपने बीच में बैठा लिया। रात्रि करीब 9बजे अखिलेश त्रिपाठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.