Bijnor News: कटान रोकने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: किसान मजदूर संगठन (पूरन) के जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह ने कहा कि ग्राम वरमपुर से पुण्डरी कलां, बरकातपुर शुगर मिल लगभग 20 ग्रामों का सम्पर्क मार्ग मालन नदी द्वारा पानी के तेज बहाव के कारण सम्पर्क मार्ग जो पीडब्ल्यूडी द्वारा बना हुआ था पूर्ण रूप से समाप्त हो गया है ,जिसके कारण पैदल व वाहन अवागमन बन्द हो गया है। इस कटान को रोका जाए ताकि ग्रामीण परेशानी से बच सकें। ग्राम शहबाजपुर व नारायणपुर मार्ग पर नहर की पुलिया पिछले 6 माह से टूटी हुई थी। इसे ठीक कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह, सत्यवीर सिंह, गजेन्द्र कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.