बिजनौर, सितम्बर 24 -- Bijnor News: भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष मंडावली को ज्ञापन सौंपकर ओवरलोड एवं बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग उठाई । भाकियू अराजनीतिक के प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंडावली थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार से मिला और मंडावली-गांवड़ी मार्ग पर ओवरलोड एवं बाहरी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

सड़क सुरक्षा के मुद्दे बताया कि उक्त मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है और यह मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। इस कारण मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। इसी सड़क से स्कूली बच्चों, किसानों और आसपास के ग्रामीणों का भी रोजाना आना-जाना होता है।

पदाधिका...