Bijnor News: ऑपरेशन कवच : 29 बसों की जांच, 14 के चालान
बिजनौर, अक्टूबर 17 -- Bijnor News: ऑपरेशन कवच 3 अभियान के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने स्लीपर और रोडवेज बसों की चेकिंग की। अभियान के दौरान 29 बसों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन और मानकों के विपरीत संचालन मिलने पर 14 बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान बसों की आपातकालीन खिड़कियों, अग्नि सुरक्षा उपकरणों और चालकों व परिचालकों की नशे की जांच की गई। इसके अलावा चालक को झपकी आने की चेतावनी देने वाली प्रणाली और बसों में संदिग्ध व ज्वलनशील वस्तुओं की भी जांच की गई।अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने यात्रियों से बातचीत कर बसों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उनका फीडबैक भी लिया। यह भी पढ़ें- Mau News: जांच में नियमविरुद्ध संचालित सात बसों का किया चालान यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.