Bijnor News: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 तक
बिजनौर, अक्टूबर 10 -- Bijnor News: राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि अगस्त 2026 से प्रारंभ हुए आईटीआई प्रशिक्षण सत्र के लिए विभिन्न व्यवसायों में अब तक संपन्न हुई चार चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरांत भी राजकीय आईटीआई बिजनौर में 168, अफजलगढ़ में 181, नजीबाबाद में 240, नगीना में 138, धामपुर में 160, नहटौर में 101 सीट कुल 988 सीट रिक्त रह गई है। इन सीटों पर प्रवेश के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आईटीआई एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन किया था किंतु उनका चयन अभी तक किसी भी ट्रेड अथवा संस्थान में नहीं हो पाया है ऐसे अभ्यर्थी अपना ट्रेड एवं संस्थान का विकल्प परिवर्तन कर सकते हैं। ऑनलाइन करने की प्रक्रिया परिषद के पोर्टल पर 11 अक्तूबर की रात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.