बिजनौर, अगस्त 19 -- Bijnor News: ऐतिहासिक मेला छड़ी जाहर दीवान का उद्घाटन विधिवत रूप से जिला पंचायत के प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह तथा बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने संयुक्त रूप से मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया। उधर श्रद्धालुओं में मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर जाहरवीर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी। महात्मा विदुर की तपोभूमि विदुर कुटी के समीप गंगा के पवन घाट पर आयोजित ऐतिहासिक एवं पौराणिक मेला छड़ी जाहर दीवान का बुधवार को विधिवत उद्घाटन हो गया। यह भी पढ़ें- Amroha News: मनोटा में तीन दिवसीय छड़ी मेले का शुभारंभउद्घाटन कार्यकम में वक्तव्य उद्घाटन अवसर पर मेला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत प्रशासक साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मेले हमारी आत्माओं में बसते हैं यहां आन...