Bijnor News: एसपी ने धीरज सिंह को बनाया धामपुर कोतवाल
बिजनौर, अक्टूबर 8 -- Bijnor News: एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने पीआरओ निरीक्षक धीरज सिंह को धामपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है। वहीं साइबर सेल में तैनात दारोगा पुष्कर मेहरा को पीआरओ नियुक्त किया है। गौरतलब हो कि बुधवार को जैतरा चौकी परिसर में तीन युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने धामपुर के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप और जैतरा चौकी प्रभारी पवन उज्जवल को लाइन हाजिर कर दिया था। एसपी ने अब धामपुर कोतवाली की कमान धीरज सिंह को सौंपी है। निरीक्षक धीरज सिंह इससे पहले एसपी के पीआरओ के रूप में कार्यरत थे। नई जिम्मेदारी के तहत अब वह धामपुर कोतवाली की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं पुष्कर मेहरा एसपी के पीआरओ के रूप में कार्य करेंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.