बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने चार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नहटौर थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप को धामपुर कोतवाल का प्रभारी बनाया है। एसपी कार्यालय से मिले जानकारी के अनुसार एसपी अभिषेक झा ने धामपुर के प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार को अफजलगढ़ का प्रभारी निरीक्षक, अफजलगढ़ के थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी को हल्दौर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।हल्दौर के प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार को नहटौर थाने व नहटौर के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह को धामपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर...