Bijnor News: एसपी के आदेश पर युवती से मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज
बिजनौर, अक्टूबर 29 -- Bijnor News: चांदपुर के गांव सब्दलपुर तेली निवासी अनु कश्यप पुत्री पवन कुमार की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सोनू और छोटू निवासी गांव सब्दलपुर तेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि 8 सितंबर को गंदे पानी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे। इसके बाद 9 सितंबर को आरोपियों ने उसके और परिवार के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। पीड़िता ने जलीलपुर पुलिस चौकी और चांदपुर थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.