Bijnor News: एसपी के आदेश पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर, जुलाई 4 -- Bijnor News: क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने 29 जून को थाने में भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस ने महिला पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुमित पुत्र जसवंत निवासी झुझारपुरा उर्फ नाईपुरा, सतपाल सिंह पुत्र नामालूम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.