बिजनौर, अगस्त 21 -- Bijnor News: एसडीएम नितिन कुमार ने मंगलवार को जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाने के उद्देश्य से तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदगी, फाइलों का अव्यवस्थित रख-रखाव और कई कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। सबसे पहले उन्होंने तहसील के मुख्य गेट, परिसर की साफ-सफाई और हेल्प डेस्क का जायजा लिया। इसके बाद एसडीएम एक-एक कर लेख विभाग, नाजिर, रजिस्ट्री, तहसीलदार न्यायालय और राजस्व विभाग के पटलों पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई पटलों पर फाइलें अव्यवस्थित मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर जांचने तीन लिपिक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने तहसीलदार को अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। फरियादियों से ली जानकारी

फरियादियों से बातचीत एसडीएम ने तहसील आए फरियादि...