Bijnor News: एसडीएम को निरीक्षण में नहीं मिली खामियां, साफ-सफाई मिली अच्छी
बिजनौर, अगस्त 20 -- Bijnor News: उप जिलाधिकारी धामपुर नितिन कुमार द्वारा अल्लेहपुर (धामपुर) स्थित कम्पोजिट विद्यालय जेतरा एवं प्राथमिक विद्यालय जेतरा-1 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों की शैक्षिक, भौतिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा वितरण व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। विद्यार्थियों को व्यवस्थित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था। इसके साथ ही पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। दोनों विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की स्थिति एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई अच्छी पाई गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वार के परिषदीय स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.