बिजनौर, अक्टूबर 19 -- Bijnor News: महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। कॉलेज में निर्धारित 100 सीटों में से अब तक 98 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। दाखिला लेने वाले इन नए विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन कोर्स की शुरुआत भी कर दी गई है। ​फाउंडेशन कोर्स के तहत नए छात्रों को मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक माहौल, चिकित्सा शिक्षा के तौर-तरीकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बुनियादी जानकारियों से रूबरू कराया जा रहा है, ताकि वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मानसिक और व्यावहारिक रूप से तैयार हो सकें।​कॉलेज प्राचार्या डॉ ललिता चौधरी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी होते ही बची हुई 2 सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी। इस दाखिला प्रक्रिया के साथ ही मे...