Bijnor News: एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में धैर्य चौहान बने हेड बॉय, कनिष्का हेड गर्ल
बिजनौर, अगस्त 2 -- Bijnor News: मुरादाबाद रोड स्थित गोहावर के एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी में कक्षा 11 के छात्र धैर्य चौहान को हेड बॉय तथा कक्षा 11 की छात्रा कनिष्का को हेड गर्ल चुना गया। दोनों ने छात्र परिषद के साथ अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की शपथ ली। कार्यक्रम में विद्यालय के चारों सदनों-कलाम, नेहरू, पटेल और टैगोर हाउस-के हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट का भी चयन किया गया। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र कुमार नरूका, निदेशक कल्पना नरूका तथा प्रधानाचार्य सुशील कवि ने सभी छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नेतृत्व, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- Hathras News: महत्वपूर्ण.....छात्र परिषद का हुआ गठन,सौंपी गई छात्रों को जिम्मेदारी खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.